Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कोच राहुल द्रविड़ को मिलते हैं रवि शास्त्री से आधे पैसे

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और भारत-ए के कोच राहुल द्रविड़ को दिए जाने वाली सैलरी के बारे में बीसीसीआई ने खुलासा कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को 2.43 करोड़ रुपये की पेशेवर फीस का भुगतान किया है। बीसीसीआइ ने द्रविड़ को छह महीने के कार्यकाल का भुगतान किया है जो पिछले साल 31 दिसंबर को खत्म हुआ था। राहुल द्रविड़ का यह वेतन भारतीय कोच रवि शास्त्री के मुकाबले करीब आधा है। बता दें कि हाल ही में राहुल द्रविड़ ने अंडर-19 के विश्व कप जीतने के बाद बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों और स्टॉफ के लिए घोषित इनामी रकम की असमानता के बारे में बात की थी।

इसके अलावा अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे को चार महीने के कार्यकाल के लिए 27 लाख रुपये दिए गए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को बोर्ड ने एकमुश्त लाभ के तौर पर 60 लाख रुपये दिए हैं जबकि पिछले साल के दौरे और मैच फीस के लिए अजिंक्य रहाणे (1.47 करोड़), हार्दिक पांड्या (1.27 करोड़), कुलदीप यादव (1.08 करोड़), रिद्धिमान साहा (57.81 लाख) और अभिनव मुकुंद (33.69 लाख) का भी भुगतान कर दिया गया है।

बता दें कि शास्त्री के साथ बोर्ड के अनुबंध के अनुसार और हितों के टकराव के नियम का पालन करते हुए बीसीसीआई शास्त्री को दिए गए वेतन में उनकी कमेंटरी और क्रिकेट से जुड़े बाकी कामों की रकम की क्षतिपूर्ति को भी शामिल करता है। वास्तव में शास्त्री का सालाना वेतन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा है। बीसीसीआई रवि शास्त्री को सालाना करीब 8 करोड़ रुपये का वेतन देता है, तो वहीं अनिल कुंबले का सालाना वेतन करीब 6.50 करोड़ रुपये था।

Story first published: Saturday, February 10, 2018, 17:45 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+