फीफा विश्व कप : डेनमार्क की 23 सदस्यीय टीम घोषित
ओस्लेन ने शुरुआत में 30 सदस्यों की संभावित टीम चुनी थी। सेनेगल के साथ गुरुवार को खेले गए दोस्ताना मुकाबले से पहले संभावित टीम से चार खिलाड़ियों का नाम हटा दिया गया था।
मैच के बाद ओस्लेन ने अंतिम रूप से टीम की घोषणा की। इस मैच में डेनमार्क ने सेनेगल को 2-0 से पराजित किया।
डेनमार्क को 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में हॉलैंड, कैमरून और जापन के साथ रखा गया है। डेनमार्क की टीम 29 मई को दक्षिण अफ्रीका पहुंच रही है।
डेनमार्क को अपना अगला अभ्यास मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच जून को खेलना है। उसका पहला विश्व कप मैच 14 जून को हॉलैंड के साथ खेला जाना है।
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : थॉमस सोरेंसन, स्टेफान एंडरसन, जेस्पर क्रिस्टेनसेन।
डिफेंडर : डेनिएल अगेर, साइमन कजार, पेल क्रोएलड्रप, लारास जाकोबसेन, साइमन बस्क पॉलसेन, विलियम क्वीस्ट जोएर्गेन्सेन, पैट्रिक मिलिगा।
मिडफील्डर : डेनिएल जेनसेन, क्रिस्टियन पॉलसेन, क्रिस्टियन एरिक्सेन, जैकब पॉलसेन, मार्टिन जोएर्गेन्सेन, मिकेल बेकमैन, थॉमस एलिवोल्डसेन, थॉमस खालेनबर्ग, डेनिस रोमेडाल, जेस्पर ग्रोएन्जेर।
स्ट्राइकर : जॉन डाल्ह थोमासन, निकालस बेंडटनेर, सोरेन लार्सेन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications