Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल मंत्रालय ने किया डोपिग पैनल का गठन

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने देश में डोपिग अर्थात औषधियों से खिलाड़ियों द्वारा क्षमता बढ़ाने की घटनाओं को रोकने तथा खेलकूद की गतिविधियों के लिए स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से डोपिग निरोधक नियमावली के अंतर्गत डोपिग निरोधक अनुशासनिक पैनल, डोपिग निरोधक अपील पैनल तथा औषधीय उपयोग छूट समिति का गठन किया है।

इस नियमावली की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और इसके नियम एक जनवरी 2009 से लागू होंगे। दिल्ली के सेवानिवृत अतिरिक्त जिला जज, दिनेश दयाल, 9 सदस्यीय डोपिग निरोधक अनुशासनिक पैनल के अध्यक्ष होंगे और विधि स्वास्थ्य तथा खेलकूद के पेशे से जुड़े 8 जाने-माने लोग इस पैनल में शामिल होंगे।

यह पैनल उन खिलाड़ियों के मामलों की सुनवाई करके डोपिग निरोधक नियमावली के अनुसार उन्हें उचित दंड दिये जाने के बारे में फैसला करेगा, जो डोपिग अर्थात औषधि उपयोग जांच के दोषी पाये गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोट के सेवानिवृत जज सी. के. महाजन चार सदस्यीय डोपिग निरोधक अपील पैनल के अध्यक्ष होंगे तथा खेलकूद और स्वास्थ्य के पेशे से जुड़े जाने-माने लोग इस पैनल के सदस्य होंगे। यह पैनल उन खिलाड़ियों की अपीलों की सुनवाई करेगा जिन्हें डोपिग निरोधक अनुशासनिक पैनल द्वारा दंडित किया गया है ।

इसके अतिरिक्त औषधीय उपयोग छूट समिति (टीयूईसी) में, मैडसिन, फारमाकालोजी और सीने के रोगों की चिकित्सा में विशेषज्ञता प्राप्त 3 जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस समिति का मुख्य काम उन खिलाड़ियों के प्रार्थना पत्रों पर विचार करना होगा जिन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर औषधीय उपयोग के लिए अनुरोध किया है।

इन पैनल समितियों के सदस्यों का चयन अत्यंत सावधानीपूर्वक किया गया है ताकि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। इन समितियों को मुख्यत: विधिक, स्वास्थ्य और खेलकूद संबंधी सशक्त तकनीकी अधिकार प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+