वापसी को लेकर सानिया मिर्जा ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात
नई दिल्ली। चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर रहीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोर्ट में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सानिया ने कहा कि उनके लिए यह इस चोट से निपटना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पिछले साल (2017) ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल में उपविजेता और 2016 में महिला युगल की विजेता रहीं सानिया ने कहा, 'चोट के दौरान सबसे मुश्किल मानसिक चुनौती से निपटना होता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलना और टेलीविजन पर उसे देखना काफी मुश्किल था। एक खिलाड़ी के तौर पर यह स्वीकार करना की आप नहीं खेल सकते काफी तकलीफदेह होता है।' सानिया ने ये बातें ग्रेटर नोएडा में कहीं जहां वे अपनी टेनिस अकादमी की नींव रखने आई थी। यहां 2020 तक सानिया टेनिस अकादमी की शुरुआत करेंगी।
सानिया ने कहा कि चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2017 से बाहर रहने का दर्द मैंने महसूस किया है। तीन बार सर्जरी हुई है। ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में वापसी पर उन्होंने कहा कि कोशिश कर रही हूं। चोट के कारण दो माह तक कोर्ट से दूर रहूंगी। एशियाई खेल में देश के लिए दोबारा पदक जीतने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
उन्होंने कहा, 'जब आप संन्यास लेते है तो स्थिति थोड़ी अलग होती है, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब मैं चोटिल हुई हुई, इससे पहले भी मेरी 3 बार सर्जरी हुई है, एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इसकी अभ्यस्त हूं लेकिन मेरे लिए यह मानसिक चुनौती की तरह है, क्योंकि मैं घर में होती हूं और लगता है कि कुछ कर ही नहीं पा रही हूं।' सानिया ने कहा कि अभी इस बारे में पूरी तरह कुछ भी नहीं पता कि कोर्ट में कब तक वापसी करूंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
