Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को लेकर अब दिया बयान, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान को ही इस बार टीम में नहीं लिया है। शाहरुख खान, जूही चावला और जे मेहता के स्वामित्व वाली केकेआर ने गंभीर को न खरीदकर सभी को चौंका दिया। फ्रैंचाइज़ी ने इस बार कुछ घरेलू और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

हालांकि बाद में ये बातें सामने आयीं कि गंभीर इस बार केकेआर के बजाय किसी अन्य टीम का हिस्सा बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने खुद को केकेआर से अलग कर लिया था। अब इस मामले में टीम के सह मालिक शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को लेकर बयान दिया है।

ट्विटर पर शाहरुख अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस बीच उन्होंने आईपीएल नीलामी 2018 से भी जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। शाहरुख के एक फैन ने पूछा, "क्या आप केकेआर की इस टीम से खुश हैं?"

इस पर उन्होंने कहा- "हमारी फिलॉस्फी रही है कि हम केकेआर में युवाओं को मौका देकर उन्हें बेहतरीन बनाने का काम करें। मेरा मानना है कि हम अच्छा परिणाम लेकर आएंगे।"

एक अन्य यूजर ने पूखा- गौतम गंभीर के बारे में एक लाइन

जवाब में शाहरुख ने लिखा- हम उन्हें मिस करेंगे।

Story first published: Saturday, February 3, 2018, 8:47 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+