Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत को हराकर श्रीलंका फाइनल में (राउंडअप)

तीसरी टीम न्यूजीलैंड की है। फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम का फैसला 25 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के माध्यम से होगा। यह मैच भारत के लिए करो या मरो साबित होगा क्योंकि इसे जीतकर ही वह फाइनल में खेल सकती है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम खराब खेल दिखाते हुए 34.4 ओवरों में 103 रन ही बना सकी। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। श्रीलंका के गेंदबाज थिसिरा परेरा ने 28 रन देकर पांच विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने 15.1 ओवरों में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। माहेला जयवर्धने ने 33 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 35 रनों का योगदान दिया। उपुल थरंगा 12 और कप्तान कुमार संगकारा 13 रन पर नाबाद लौटे। भारत की ओर से दो सफलता ईशांत शर्मा को मिली।

यह मैच अंपायरिंग के विवादों को लेकर चर्चा में रहा। श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना ने भारत के चार खिलाड़ियों को गलत तरीके से आउट दिया। भारतीय मीडिया ने इस बात को जमकर उछाला। मीडिया के मुताबिक धर्मसेना ने दिनेश कार्तिक, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और सुरेश रैना को गलत आउट दिया।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 33.5 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। भारत की ओर से युवराज ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। शेष कोई बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों की सधी दिशा और लंबाई के आगे नहीं टिक सका। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

श्रीलंका की ओर से थिसिरा परेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा और लसिथ मलिंगा को दो-दो और हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को एक सफलता मिली।

भारतीय टीम ने सहवाग के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था। सहवाग 20 रन के कुल योग पर कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए थे। सहवाग ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

कुल योग में अभी छह रन ही जुड़े थे कि कुलसेकरा ने विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक को भी चलता कर दिया। कार्तिक नौ रन बना सके। उनका विकेट 26 रन के कुल योग पर गिरा। कार्तिक का कैच कप्तान कुमार संगकारा ने विकेट के पीछे लपका।

इसके बाद रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े लेकिन 50 रन के कुल योग पर एंजेलो मैथ्यूज ने रोहित को पगबाधा आउट करके भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बना सके।

सुरैश रैना 61 रन के कुल योग पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। रैना आठ रन बना सके। इसके बाद भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का विकेट गंवाया। धौनी 71 रन के कुल योग पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

रवींद्र जडेजा से भारत को उम्मीद थी लेकिन वह खाता खोले बगैर ही चलते बने। उनका विकेट 77 रन के कुल योग पर गिरा। इसी योग पर परेरा ने प्रवीण कुमार को भी चलता किया। प्रवीण भी खाता नहीं खोल सके।

प्रवीण के पेवेलियन लौटने के बाद आशीष नेहरा ने भी निराश किया और दो रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर संगकारा के हाथों लपके गए। नेहरा का विकेट 80 के कुल योग पर गिरा।

दूसरे छोर पर युवराज सिंह ने मोर्चा संभाल रखा था लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा लम्बी नहीं खिंच सकी। युवराज 64 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के सहायता से 38 रन बनाने के बाद मलिंगा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। परेरा ने 103 रन के कुल योग पर ईशांत शर्मा (3) को बोल्ड करके भारतीय पारी को समेट दिया। प्रज्ञान ओझा दो रन पर नाबाद लौटे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+