ये क्या, अभी से संन्यास की सोचने लगे विराट कोहली, कही चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने छठे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने मैच में 129 रनों की पारी खेलकर वनडे करियर का 35वां शतक जड़ा और उन्हें मैच ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कोहली की इस पारी के दम पर भारत ने 205 रनों के लक्ष्य को 33वें ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही है।
जीत के बाद भारतीय कप्तान कहा कि "आज मुझे बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छा लग रहा था। पिछले मैच में सही मानसिकता में नहीं था। आज मुझे बढ़िया लग रहा था।" कोहली ने इस दौरान यह भी बताया कि वह कितने वर्ष और खेल सकते हैं। कोहली ने कहा कि "मेरे करियर में अभी 8-9 साल बचे हैं और मैं इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहता हूं। जितना हो सके मैं उतनी कड़ी मेहनत करना चाहता हूं। ईश्वर की कृपा से मैं स्वस्थ हूं। मुझे अपने देश के लिए खेलने उसकी कप्तानी करने का मौका मिल रहा है। यह गर्व की बात है।" कोहली ने आगे कहा कि वह इसका सम्मान करते हैं ताकि वह अपना 120 प्रतिशत दे सकें। टीम ने काफी दम दिखाया है।
आपको बता दें विराट कोहली ने इस सीरीज में 3 शतक और एक अर्धशतक समेत कुल 558 रन अपने नाम किए। किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में यह किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
