ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया (लीड-6)

By Staff

पाकिस्तान द्वारा रखे गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते ही 197 रन बना लिए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल हसी ने 24 गेंदों 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसमें तीन चौके और छह छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मात्र एक रन के स्कोर पर लगा जब डेविड वार्नर बिना खाता खोले आउट हो गए। मोहम्मद आमेर की गेंद पर उमर अकमल ने उनका कैच लपका।

इसके बाद 26 रन के स्कोर पर शेन वाटसन 16 रन बनाकर पेवेलियन चलते बने। वाटसन ने नौ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का लगाया। अब्दुर रहमान ने मोहम्मद आमेर की गेंद पर उनका कैच लिया।

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 58 रन के स्कोर पर गिरा जब ब्रेड हेडिन 20 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। अब्दुर रहमान की गेंद पर कामरान अकमल ने उनका कैच लपका।

माइकल क्लार्क के रूप में 62 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। क्लार्क ने दो चौकों की मदद से 19 गेंद पर 17 रन बनाए। अफरीदी की गेंद पर कामरान अकमल ने क्लार्क का कैच पकड़ा।

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट 105 रन पर गिरा जब डेविड हसी 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुर रहमान ने अपनी ही गेंद पर हसी का कैच लपका।

ऑस्ट्रेलिया ने 139 रन के स्कोर पर अपना छठां विकेट कैमरून व्हाइट के रूप में गंवाया। कैमरून ने 31 गेंदों पर शानदार 43 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। मोहम्मद आमेर की गेंद पर मोहम्मद हफीज ने उनका कैच लिया।

सातवें विकेट के रूप में 144 रन के स्कोर पर स्टीवन स्मिथ पांच रन बनाकर पेवेलियन लौटे। कामरान अकमल ने सईद अजमल की गेंद पर उनका कैच लिया।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमेर ने तीन, अब्दुर रहमान ने दो और सईद अजमल व शाहिद अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।

पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से उमर अकमल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के लगाए। वह अंत तक आउट नहीं हुए।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। 82 रन के कुल स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा जब कामरान अकमल 34 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में अकमल ने छह चौके और दो छक्के लगाए। मिशेल जानसन की गेंद पर डेविड वार्नर ने अकमल का कैच लपका।

पाकिस्तान का दूसरा विकेट 89 रन के स्कोर पर सलमान बट्ट के रूप में गिरा। सलमान ने 30 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली इसमें चार चौके शामिल थे। स्टीवन स्मिथ ने सलमान को डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया।

पाकिस्तान को तीसरा झटका 114 रनों के स्कोर पर लगा जब कप्तान शाहिद अफरीदी आठ रन बनाकर डेविड हसी की गेंद पर ब्रेड हेडिन को कैच थमा बैठे। अफरीदी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे खालिद लतीफ छह गेंद पर 13 रन बनाकर डिर्क नैन्स की गेंद पर आउट हुए। लतीफ का कैच वार्नर ने पकड़ा।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान का पांचवां और छठा विकेट गिरा। 189 रन के स्कोर पर अब्दुल रज्जाक 12 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद आखिरी गेंद पर जब मिस्बाह-उल-हक बिना खाता खोले रन आउट हुए तब टीम का स्कोर 191 रन था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डिर्क नैन्स, मिशेल जानसन, स्टीवन स्मिथ और डेविड हसी ने एक-एक विकेट हासिल किए जबकि डेविड वार्नर ने तीन कैच लपके।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मैच निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू हो सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, May 15, 2010, 12:34 [IST]
Other articles published on May 15, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+