Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 रोचक लेकिन टेस्ट मैच क्रिकेट का राजा : तेंदुलकर

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टाइम्स' से बातचीत के दौरान तेंदुलकर ने कहा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट चटपटे व्यंजन की तरह है लेकिन एक क्रिकेटर की भूख टेस्ट क्रिकेट से ही मिटती है।

तेंदुलकर ने कहा, "मेरी नजर में ट्वेंटी-20 रोचक और लुभावना है लेकिन जब एक क्रिकेटर की पसंद की बात आती है तब वह टेस्ट मैचों को ही तरजीह देगा क्योंकि यही क्रिकेट का राजा है। मुझे ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलते हुए मजा आता है लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट के बगैर जिंदा नहीं रह सकता। ठीक उसी प्रकार जैसे आपकी भूख चटपटे खानों से नहीं बल्कि कुछ गंभीर आहार लेकर ही मिटती है।"

तेंदुलकर ने कहा कि उनके बेटे अर्जुन को ट्वेंटी-20 क्रिकेट बेहद पसंद है लेकिन वह अपने पिता के टेस्ट रिकार्ड को लेकर ही गर्व महसूस करता है। तेंदुलकर ने कहा, "अर्जुन को ट्वेंटी-20 मैच पसंद हैं क्योंकि उसे छक्के लगते देखना अच्छा लगता है लेकिन जब रिकार्ड की बात होती है तब वह वह मेरे टेस्ट रिकार्ड का ही हवाला देता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+