Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

South Africa vs India, 2nd T20I : कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने किया यह धमाका

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मनीष पांडे ने 79 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन माही ने अपनी डेथ ओवर की स्पेशल पारी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया और साबित किया कि क्यों वो आज भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पिछले कई मैचों में खेली गई धीमी पारी उन पर सवालिया निशान लगा रहे थे। उन्होंने अपनी इस पारी से न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया बल्कि उन लोगों का भी मुंह बंद कर दिया जो हार्दिक पांड्या को उनसे ऊपर खेलने भेजे जाने की पैरवी करते हैं।

आखिरी 5 गेंदों पर 17 रन बनाए

आखिरी 5 गेंदों पर 17 रन बनाए

धोनी ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के जमाए। यह धोनी के टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 20 वें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 17 रन बनाए जिसमें दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया एक छक्का भी शामिल था। यह शॉर्ट इतना सुंदर था कि क्रिकेट विश्लेषक भी इसकी तारीफ करते थके नहीं। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस शॉर्ट के बाद एक ट्वीट कर इसे 'शॉर्ट ऑफ द डे' करार दिया।

सबसे छोटे फार्मेट में दो ही अर्धशतक बना सके

सबसे छोटे फार्मेट में दो ही अर्धशतक बना सके

धोनी के टी20 करियर का यह 88वां मैच था। आश्चर्यजनक रूप से भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में कभी शुमार रहे धोनी अब तक केवल क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में दो ही अर्धशतक बना सके। खास बात यह रही कि धोनी ने टी20 मैच में दोनों अर्धशतक कप्तानी छोड़ने के बाद ही जमाए हैं। क्रिकेट विश्लेषकों की मानें तो धोनी ने जब से कप्तानी छोड़ी है वो अपना नेचुरल और एग्रेसिव गेम खेल रहे हैं।

धोनी को यह मुकाम हासिल करने के लिए 76 मैचों का इंतजार करना पड़ा

धोनी को यह मुकाम हासिल करने के लिए 76 मैचों का इंतजार करना पड़ा

धोनी को यह मुकाम हासिल करने के लिए 76 मैचों का इंतजार करना पड़ा। पिछले साल एक फरवरी को बेंगलुरू में खेले गए वनडे में धोनी ने 36 गेंदों 56 रन की धमाकेदार पारी खेली थी इसके बाद अब उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो धोनी भारतीय पारी में पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक साझेदारियों में शामिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में राजकोट में खेले गए मुकाबले में युवराज के साथ मिलकर उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 102* रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मनीष पांडे के साथ मिलकर 98* रनों की साझेदारी (दूसरे टी-20), रोहित शर्मा के साथ डरबन (2007) में 85 रनों की साझेदारी की, युवराज के साथ मिलकर (2014) मीरपुर में 84 रनों की साझेदारी की थी।

Story first published: Thursday, February 22, 2018, 0:26 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+