ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्मिथ-वार्नर पर लगाया एक साल का बैन, नहीं खेल पाएंगे IPL, पूरी डिटेल
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया है। इसी के साथ ये खिलाड़ी अब अगले महीने शुरू हो रहे आईपीएल के 11वें सीजन में भाग नहीं ले पाएंगे। इस विवाद में ये अब तक सबसे बड़ा फैसला है। स्मिथ-वार्नर के अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर पर दो साल तक कप्तानी पर भी बैन लगा दिया है। अब ये खिलाड़ी एक साल तक क्रिकेट नहीं खेल सकते और दो साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी भी नहीं कर सकते हैं। इससे पहले आईसीसी ने स्टीव स्मिथ पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ एक मैच का बैन लगाया था।

वार्नर-स्मिथ से छिन चुकी है आईपीएल की कप्तानी
आपको बता दें कि इस विवाद के चलते पहले स्टीव स्मिथ को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी से हटा दिया था वहीं बुधवार को डेविड वार्नर को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तानी से हटा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. शाहनुगम ने कहा है कि "हाल की घटनाओं के मद्देनजर, डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। टीम के नए कप्तान की जल्द ही घोषणा की जाएगी।"

फैसले को चुनौती देने का अधिकार है
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद की शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से टेप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि इस घटना को स्मिथ सहित खुद बेनक्रॉफ्ट ने स्वीकार लिया था। जिसके बाद जाचों का दौर चला और अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लिया है। हालांकि सभी खिलाड़ियों को अपने फैसले को चुनौती देने का अधिकार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों खिलाड़ियों को सजा के खिलाफ अपील करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा.

भारत के पास है शानदार मौका
आपको बता दें कि स्मिथ-वार्नर पर बैन लगने के बाद अब टीम इंडिया के पास एक बेहद शानदार मौका है। दरअस भारत को इसी साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के मुकाबले कमजोर होगी। ऐसे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली ऐसी एशियाई बनने का मौका है। बता दें कि अभी तक कोई भी एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

पहली बार बॉल टेम्परिंग को लेकर इतना बड़ा फैसला
बता दें कि क्रिकेट इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी पर बॉल टेम्परिंग को लेकर दो मैच से ज्यादा का बैन नहीं लगा है। ऐसे में स्मिथ और वार्नर पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन पर बॉल टेम्परिंग को लेकर एक साल का बैन लगा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और पू्र्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर को दो बार बॉल टेंपरिंग करते पकड़ा गया था लेकिन उन पर भी बैन एक साल तक का बैन नहीं लगा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
