ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी विराट इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं, जानिए क्यों
नई दिलली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय बुलंदियों को छू रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने आईसीसी वनडे रैंकिंग में 909 रेटिंग अंक हासिल किए जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। वे पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर बने जिसने आईसीसी रैंकिंग में 900 का आंकड़ा पार किया। क्रिकेट की लगभग हर रैंकिंग में टॉप करने वाले कोहली इस लिस्ट में टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाए।
आपको जानकार हैरानी होगी कि फेडरेशन ऑफ इंटरनैशनल क्रिकेटर्स असोसिएशन (फिका) के टॉप 10 खिलाड़ियों में विराट का नाम नहीं है। पहली बार टी20 प्लेयर परफॉर्मेंस इंडेक्स जारी करने वाली फिका ने टॉप 10 क्रिकेटर्स में विराट कोहली को शामिल नहीं किया है। 18 महीनों के मेहनत के बाद फिका इस इंडेक्स को तैयार करने में सफल रहा है। इस दौरान बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट, बल्लेबाजी का औसत और टीम द्वारा बनाए गए रनों में उस बल्लेबाज के योगदान को देखा जाता है। लेकिन कोहली का टी20 में प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा कि फिका उन्हें टॉप 10 में जगह दे सके। कोहली इस लिस्ट में 679 प्वाइंट के साथ 13वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 786 प्वॉइंट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल सबसे ऊपर हैं।
इस लिस्ट में टॉप 20 में केवल दो भारतीय हैं। कोहली के अलावा सुरेश रैना भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
टॉप 20 खिलाड़ी-
- ग्लेन मैक्सवेल
- सुनील नरेन
- क्रिस मोरिस
- किरॉन पोलार्ड
- डेविड वार्नर
- डीजे ब्रावो
- एबी डिविलियर्स
- शोएब मलिक
- क्रिस गेल
- शेन वॉटसन
- शाहिद अफरीदी
- डेविड विली
- विराट कोहली
- शोएब मलिक
- रशीद खान
- मोइजिस हेनरिकस
- क्रिस लिन
- सुरेश रैना
- कार्लोस ब्रैथवेट
- मोहम्मद नवी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
