अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
अफरीदी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर के अंत का निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब पाकिस्तान आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां शुक्रवार को अपना पहला टेस्ट मैच 150 रनों से हार गया।
अफरीदी ने कहा, "मैंने खेल के इस स्वरूप के मुतासबिक खुद को ढालने के लिए काफी संघर्ष किया है। अगला टेस्ट मेरा अंतिम मैच होगा। इसके बदले मैं एक दिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करूंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं एक बड़े चोट से संघर्ष कर रहा हूं और मुझे खुद को स्वस्थ्य करने की जरूरत है। मैं समझता हूं कि इस काम के लिए उपकप्तान सलमान बट सर्वोत्तम व्यक्ति हैं।"
स्काई स्पोर्ट्स ने अफरीदी के हवाले से कहा है, "मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने को बहुत उत्सुक नहीं था, लेकिन बोर्ड ने मुझसे कहा। मेरा स्वाभाव टेस्ट क्रिकेट के लिए पर्याप्त रूप से ठीक नहीं है और हमें एक अच्छे बैट्समैन और एक सही गेंदबाज की जरूरत है।"
उन्होंने ने कहा, "मैं टेस्ट क्रिकेट में यह सब नहीं कर सकता, क्योंकि वहां फुल फिटनेस की जरूरत होती है। मैं एक दिवसीय और ट्वेंटी-20 में भरपूर आनंद ले रहा हूं, इसलिए मैं उसी पर ध्यान दूंगा। चार वर्षो बाद टेस्ट खेलना बहुत कठिन है, इसलिए अच्छा यह है कि इस क्रिकेट को छोड़ दिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications