विंबलडन क्वालीफाईंग : अंतिम दौर में पहुंचे प्रकाश
अगले दौर में प्रकाश का सामना 28 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी माइकल यानी से होगा। यानी ने जापान के गो साएदा को 6-2, 7-6 (5) से पराजित किया।
इससे पहले प्रकाश और यानी का इस साल के डालास चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में आमना-सामना हुआ था। उस मुकाबले में प्रकाश ने यानी को सीधे सेटों में हराया था।
पुरुषों के युगल क्वालीफाईंग दौर में भारत के सोमदेव देवबर्मन ने अपने जोड़ीदार दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के साथ जीत हासिल की। सोमदेव और एंडरसन की जोड़ी ने युक्रेन के सर्गेई बुब्का और सर्गेई स्काहोवस्की को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 2-6, 6-4 से हराया।
अगले दौर में सोमदेव और एंडरसन की भिड़ंत इटली के एल्सांड्रो मोत्ती और आस्ट्रेलिया के जोसेफ सिरियानी से होगी। इन दोनों ने रूस के मिखाइल एल्गिन और एलेसांड्रे कुर्दयावत्सेव को 6-1, 7-6 (6) से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications