Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट: विलियम्सन ने पहले मैच में जड़ा शतक

अहमदाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को कीवी टीम ने युवा बल्लेबाज केन विलियम्सन ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में ही शतक जड़ दिया। उनके नाबाद शतक की बदौलत मेहमान टीम ने पांच विकेट पर 256 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम ने पांच विकेट पर 331 रन बनाए थे। विलियम्सन तीसरे दिन 87 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन विलियम्स ने जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया। विलियम्सन 106 और कप्तान डेनियल विटोरी छह रन बनाकर नाबाद थे।

तीसरे दिन कीवी टीम को तीन झटके लगे थे। तीसरे दिन जेसी राइडर ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। ब्रेंडन मैकलम 65 और रॉस टेलर ने 56 रन बनाए। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।

भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 7, 2010, 10:25 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+