स्वान का नाम 'क्रिकेटर ऑफ द इअर' वर्ग में शामिल
आईसीसी पुरस्करों का वितरण छह अक्टूबर बेंगलूरू में होने वाला है। इसके लिए 18 अगस्त को नामांकित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई थी लेकिन उसमें स्वान का नाम नहीं था जबकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि स्वान इस वर्ग में नामांकित होने के पूरे हकदार हैं।
खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति के अध्यक्ष क्लाइव लॉयड, एंगस फ्रेजर, मैथ्यू हेडन, रवि शास्त्री और डंकन फ्लेचर ने स्वीकार किया कि स्वान का नाम सूची में नहीं डालना बड़ी भूल थी।
आईसीसी द्वारा जारी बयान में लॉयड ने कहा, "स्वान को नजरअंदाज करना गंभीर भूल थी। हमने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। यह भूलवश हुआ है। इसी को देखते हुए हम उनका नाम 'क्रिकेटर ऑफ द इअर' वर्ग में शामिल कर रहे हैं।"
आईसीसी पुरस्कारों के लिए मतदान की अवधि 24 अगस्त, 2009 से 10 अगस्त 2010 तक होती है और दौरान स्वान ने कुल 49 विकेट अपनी ढोली में डाले। इस दौरान उन्होंने छह पार पारी में पांच और एक बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications