न्यूज़ीलैंड के सामने 159 रनों का लक्ष्य

By Staff

श्रीलंका ने 20 ओवर में पाँच विकेट के नुक़सान पर 158 रन बनाए. महेला जयवर्धने ने 29 गेदों पर 41 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली और उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया. दिलशान ने 37 गेंदों में 48 रन बनाए.

न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच से सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाली चौथी टीम का फ़ैसला होगा.

पाकिस्तान, दक्षिण अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ की टीमें पहले ही सेमी फ़ाइनल में पहुँच चुकी हैं.

श्रीलंका ने टॉस जीता

श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 25 रन पर श्रीलंका के दो विकेट गिर चुके थे.

सनत जयसूर्या पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. नाथन मैक्कलम की गेंद पर उन्हें टायलर ने कैच आउट किया.

श्रीलंका का दूसरा विकेट चमारा सिल्वा के रूप में गिरा जो 11 रन बनाकर काइल मिल्स की गेंद पर आउट हुए.

इसके बाद दिलशान और संगकारा के बीच 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. फिर महेला और संगकारा के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई.

जब संगकारा 18वें ओवर में आउट हुए तब टीम का स्कोर था 137 रन.

जयवर्धने ने 29 गेदों पर 41 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली और छह चौके और एक छक्का लगाया.

दिलशान ने 37 गेंदों में 48 रन बनाए. उन्हें विटोरी ने ब्रैंडन मैक्कलम के हाथों कैच करवाया. संगकारा ने 35 गेंदों में 35 रन बनाया.

पाँचवा विकेट मुबारक का गिरा. उन्होंने आठ रन बनाए.

न्यूज़ीलैंड की टीम

डैनियल विटोरी, आईजी बटलर, ब्रैंडन मैक्कलम, एमजे गुप्टिल, नाथन मैक्कलम, काइल मिल्स, एजी रेडमंड, पीडी मैकग्लाशन, स्कॉट स्टाइरिस, एलआरपीएल टायलर, जैकब ओरम

श्रीलंका की टीम

तिलकरत्ने दिलशान, सनत जयसूर्या, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, जहान मुबारक, चमारा सिल्वा, एडी मैथ्यूस, आई उडाना, लसित मलिंगा,मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस

Story first published: Tuesday, June 16, 2009, 20:18 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+