Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सबसे अमीर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की वेबसाइट हुई बंद, ये है वजह

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bcci.tv के डोमेन को रिन्यू नहीं कर पाया है। इसका खामियाजा बीसीसीआई को उठाना पड़ा है। दरअसल वेबसाइट रजिस्ट्रार register.com और namejet.com ने सार्वजनिक बोली लगाने के लिए डोमेन नाम (www.bcci.tv) डाल दिया है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक सबसे अधिक बोली 300 डॉलर लगाई जा चुकी है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के लिए डोमेन 2 फरवरी, 2006 से लेकर 2 फरवरी, 2019 तक वैध था। लेकिन डोमेन को रिन्यू कराने की डेट 3 फरवरी, 2018 थी। खबर लिखे जाने तक बोर्ड की वेबसाइट बंद है। सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में दूसरा एकदिवसीय मैच खेल रही है। ऐसे में बीसीसीआई की वेबसाइट पर लाइव क्रिकेट स्कोर बंद है। बीसीसीआई की वेबसाइट दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड के संचालन की जानकारी का सबसे बड़ा सोर्स है।

बता दें कि सितंबर में बीसीसीआई को स्टार स्पोर्ट्स से आईपीएल मीडिया अधिकार देने के लिए 2.55 अरब डॉलर की कमाई हुई थी। इसके अलावा बोर्ड आईसीसी से भी सबसे अधिक $405 मिलियन राजस्व कमाता है। इसके बावजूद डोमेन का रिन्यू न करा पाना बड़ी खबर है।

Story first published: Sunday, February 4, 2018, 18:04 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+