For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे, मैक्लम का शतक (लीड-5)

By Staff

मैक्लम ने अपनी 110 रनों की शतकीय पारी के दौरान 155 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। मैक्लम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस के साथ पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। बहरहाल, जेसी राइडर सात रन बनाकर मैक्लम का साथ दे रहे हैं। कीवी टीम को 68 रनों की बढ़त मिल चुकी है।

कीवी टीम का पहला विकेट मिशिंटोस के रूप में गिरा। 49 रन बनाने वाले मिशिंटोस को प्रज्ञान ओझा ने पेवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद ओझा ने 18 रन बनाने वाले गुपटिल को भी चलता किया। भारत मैच पर पकड़ बनाता दिख रहा था और इसी सिलसिले में शांताकुमारन श्रीसंत ने टेलर (7) को चलता कर टीम का काम आसान कर दिया।

इससे पहले हरभजन सिंह के लगातार दूसरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 472 रन बनाकर 122 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। फिरकी से कमाल दिखाने वाले हरभजन ने फिर से अपने बल्ले का लोहा मनवा दिया। उन्होंने यहां अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया।

इसी श्रृंखला के पहले मुकाबले में उन्होंने करियर का पहला शतक जड़ा था। भज्जी ने श्रीसंत के साथ आखिरी विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। हरभजन 116 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में सात चौके और सात छक्के भी लगाए।

तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत ने 336 रनों के कुल योग पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस समय लग रहा था कि भारत मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर 350 रन के पार भी नहीं जा सकेगा लेकिन भज्जी ने इस काम को अंजाम देकर भारत को बढ़त भी दिला दी। हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 96 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने भी 74 रनों की पारी खेली।

मेहमान टीम की ओर कप्तान विटोरी ने सर्वाधित पांच विकेट झटके। उनके अलावा टिम साउदी ने तीन विकेट अपने नाम किए। क्रिस मार्टिन को लक्ष्मण के रूप में एक बड़ी सफलता मिली।

इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे थे। भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए थे। कीवी टीम की ओर से मिशिंटोस ने सर्वाधिक 102 रन बनाए थे। उनके अलावा गुपटिल ने 85 और जेसी राइडर ने 70 रनों की पारी खेली थी।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 15, 2010, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+