अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-कुरैशी, पेस-ब्लैक क्वार्टर फाइनल में
बोपन्ना और कुरैशी ने जहां पुरुषों के युगल मुकाबलों के अंतिम-8 वर्ग में जगह पक्की की है वहीं पेस और ब्लैक ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का श्रेय हासिल किया है।
बोपन्ना और कुरैशी ने कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया।
बोपन्ना और कुरैशी की अगले दौर में दक्षिण अफ्रीका के वेल्स मूडी और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी के साथ भिड़ंत होगी।
इस जोड़ी ने ब्राजील के मार्सेलो मेलो और ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया।
दूसरी ओर, पेस और ब्लैक ने इस्तोनिया की केइया कानेपी और स्वीडन के राबर्ट लिंड्सटेड्ट को जोड़ी को 6-4, 6-1 से पराजित किया।
लिंड्सटेड्ट और कानेपी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के महेश भूपति और डेनिएला हंतुचोवा की जोड़ी को हराया था।
पेस और ब्लैक की भिड़ंत अगले दौर में जर्मनी की एन्ना लेना ग्रोएनफील्ड तथा बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी के साथ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications