Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSA: अंपायर के इस फैसले का उड़ रहा मजाक, सहवाग ने कहा- 'लंच के बाद आना'

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन की 93 रनों की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 119 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 32.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ओपनर रोहित शर्मा ने 15 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धवन ने शानदार अर्धशतक (51*) जड़ा, वहीं कप्तान ने भी 46* रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 118 रनों पर समेट दिया।

भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पांच और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए और 32.2 ओवर में 118 पर ढेर हो गए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन इस बीच अंपायर के एक फैसले का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ रहा है। दरअसल जब भारत को जीत के लिए केवल 2 रन चाहिए थे तब अंपायर ने लंच करने का फैसला किया। जिसके बाद से ट्विटर जमकर मजे ले रहा है।

दरअसल पहले 5 बजे लंच होना था। लेकिन 15 ओवर के बाद भारत जीत के करीब था इसलिए अंपायर ने 4 ओवर खेल आगे बढ़ा दिया। लेकिन 4 ओवर के बाद भी भारत लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया और उसे केवल जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। लेकिन अंपायर ने एक ओवर आगे न बढ़ाकर नियम का हवाला देते हुए लंच कराने का फैसला किया। जिसके बाद तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी अंपायर्स के फैसले पर चुटकी ली।

कॉमन सेंस की कमी है

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेस स्टीवर्ट ने भी अंपायर के फैसले की आलोचना की। उन्होंने लिखा- कॉमन सेंस और लचीलेपन की कमी, क्रिकेट के स्तर को बुरी तरह से नीचे गिरा रही है।

वीरेंद्र सहवाग का मजाक- लंच के के बाद आना

वीरेंद्र सहवाग ने अपने मजाकिया ट्वीट्स के जरिए अंपायरों के फैसले पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा- अंपायर भारतीय बल्लेबाजों के साथ पीएसयू बैंक (पब्लिक सेंक्टर अंडरटेंकिंग) के ग्राहकों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लंच के के बाद आना।

क्या मजाक है

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अंपायरों के फैसले से हैरान होते हुए लिखा- क्या मजाक है!

क्रिकेट खुद का दुश्मन है!

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा- क्या आप सीरियस हैं??? जब भारत को जीतने के लिए केवल 2 रन चाहिए और आप लंच ले रहे है। क्रिकेट खुद का दुश्मन है।

Story first published: Sunday, February 4, 2018, 20:06 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+