Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हसीन जहां ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- डर की वजह से अच्छा बर्ताव कर रहे शमी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से शमी पर आरोपों की बौछार कर दी है। हसीन जहां ने शमी पर एक और आरोप लगाया कि वो अब तक केवल डर की वजह से उनसे अच्छा बर्ताव कर रहा था। हसीन जहां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैंने इस रिश्ते को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। अब हमारे बीच सुलह कैसे होगी पता नहीं।

शमी के करियर पर खतरा

शमी के करियर पर खतरा

गौरतलब है कि दोनों के बीच विवाद काफी गहरा गया है। इसी विवाद के चलते बीसीसीआई ने अपनी सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शमी को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा उनके आईपीएल खेलने पर भी संकट मंडरा रहा है।

अब तक उत्तर प्रदेश भाग गया होता शमीः हसीन

अब तक उत्तर प्रदेश भाग गया होता शमीः हसीन

हासीन जहां मीडिया से फिर कहा है कि, 'मैंने मोहम्मद शमी को समझाने की कोशिश की। मैंने उससे कहा कि वो अपनी गलती मान ले और सुधर जाए। मैं बहुत लंबे समय से सुलह की कोशिश कर रही थी। मुझे अगर उसका फोन नहीं मिला होता तो वो अब तक उत्तर प्रदेश भाग गया होता और मुझे तलाक का नोटिस भेज चुका होता।'

जांच के लिए तैयार शमी

जांच के लिए तैयार शमी

आपको बता दें कि इससे पहले शमी ने भी मीडिया के सामने खुलकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने पत्नी के आरोपों की व्यापक जांच की मांग की है। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा- ''दिन-ब-दिन आरोप बढ़ते जा रहे हैं। इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन, मैं चाहता हूं कि आरोपों पर व्यापक जांच हो।''

Story first published: Sunday, March 11, 2018, 14:04 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+