Video: केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसे आउट होने वाले पहले भारतीय बने
कोलंबो। निदहास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने सोमवार को चौथे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपनी पहली हार का बदला ले लिया। लेकिन सीरीज में पहली बार मौका पा रहे बल्लेबाज केएल राहुल एक बेहद ही अनोखे ढंग से आउट हो गए और टी20 में इस तरह आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

भारत ने लिया पहली हार का बदला
दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का चौथा मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपनी पहली हार का बदला ले लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित हो रही इस सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने भारत को हराकर जीता था। हालांकि उसके बाद भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया था और अब श्रीलंका को हराकर टेबल में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है।
|
पांडे-कार्तिक ने दिलाई भारत को जीत
सोमवार को श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस की फिफ्टी के दम पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनीष पांडे (31 गेंदों में 42*) और दिनेश कार्तिक (25 गेंदों में 39*) रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में केवल एक ओवर की कटौती हुई थी।

हिट विकेट होने वाले भारतीय
दरअसल भारतीय पारी का 10वां ओवर चल रहा था। श्रीलंका की तरफ से जीवन मेंडिस गेंदबाजी कर रहे थे। केएल राहुल स्टंप से सटकर खेल रहे थे। इस बीच मेंडिस की गेंद पर शॉट लगाने की जगह केएल राहुल खुद स्टंप से टच हो गए। और राहुल हिट विकेट आउट हो गए। अब वे टी-20 फार्मेट में हिट विकेट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
|
ये दिग्गज भी हो चुके हैं हिट विकेट का शिकार
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिट विकेट आउट होने वाले राहुल पहले भारतीय और दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। राहुल के अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस तरह हिट विकेट आउट नहीं हुआ है। लेकिन विश्व स्तर पर राहुल के अलावा दिग्गज एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान) और दिनेश चंडीमल (श्री लंका) जैसे बड़े नाम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
