Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजय हजारे ट्रॉफीः कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 41 रनों से हराकर जीता खिताब

नई दिल्ली। मयंक अग्रवाल की 90 रनों की धमाकेदार पारी और प्रसिध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ पारी खेली। मयंक ने फाइनल मुकाबले में 79 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।

जिसके दम पर कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 254 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि कर्नाटक की टीम भी पूरे 50 ओर नहीं खेल पाई और 45.5 ओवर में 253 पर सिमट गई। कर्नाटक की तरफ से मयंक के अलावा रविकुमार समर्थ (48) पवन देशपांडे (49) और श्रेयस गोपाल ने 31 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र की तरफ से कमलेश मकवाना ने सबसे ज्यादा 34 रन देकर 4 विकेट झटके।

जीत के लिए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम पूरी टीम 46.3 ओवरों में 212 पर सिमट गई। सौराष्ट्र की तरफ से कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने जरूर अंत तक टिके रहने हिम्मत की लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले सके और 45वें ओवर में 127 गेंदों में 94 रन बनाकर रन आउट हो गए।

इससे पहले सौराष्ट्र की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में समर्थ व्यास 10 रन बनाकर प्रसिध का शिकर बन पवेलियन लौट गए। सौराष्ट्र की तरफ से विकेट कीपर एवी बरोट ने (30) चिराग जानी ने (22) और कमलेश मकवाना ने 20 रनों की पारी खेली। पुजारा के अलावा कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। वहीं कर्नाटक की तरफ से प्रसिध कृष्णा और कृष्णप्पा गौथम ने तीन-तीन विकेट लिए। कर्नाटक के मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Tuesday, February 27, 2018, 17:07 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+