Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PSL: पिच सुखाने के लिए बुलाया गया आर्मी का हेलीकॉप्टर, तब जाकर हो पाया मैच

लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे एलिमनेटर मुकाबले में बारिश ने मैच में खलल डालने की पूरी कोशिश की लेकिन किसी तरह मैच हो पाया। दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला कराची किंग्स और पेशावर जालमी के बीच खेला गया। हालांकि मैच से पहले पूरे दिन बारिश होती रही। जिसके चलते मैदान काफी गीला हो गया। इसे सुखाने के लिए तमाम प्रयास किए गए। यहां तक कि दो हेलीकॉप्टर तक बुलाए गए, जिनमें से एक पाकिस्तान आर्मी का हेलीकाप्टर था। इन हेलीकाप्टर ने मैदान से 15-20 फीट ऊपर उड़कर उसे सुखाने की कोशिश की।

हालांकि अगर मुकाबले की बात करें तो पेशावर जाल्मी ने दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में कराची किंग्स को हराकर पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बारिश के कारण मैच 16-16 ओवरों का कर दिया गया। पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच कामरान अकमल के विस्फोटक 77 रनों की बदौलत 16 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था।

जिसके जवाब में कराची किंग्स की टीम इतने ही ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। अब फाइनल में पेशावर का मुकाबला 23 मार्च को इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। अकमल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

Story first published: Thursday, March 22, 2018, 10:35 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+