इस वजह से श्रीलंका में व्हाट्सएप्प पर मैसेज नहीं पढ़ पा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही त्रिकोणीय सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश की टीम हिस्सा ले रही है। सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला गया जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
अब भारत का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार को बांग्लादेश है। लेकिन उससे पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सांप्रदायिक हिंसा के चलते श्रीलंका में हालात बिगड़े हुए हैं। हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि यहां इमरजेंसी लागू कर दी गई है। कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच टकराव के बाद हालात बिगड़ने के चलते इमरजेंसी लगाई गई है। जिस वजह से वहां सोशल मीडिया पर भी बैन लगा दिया गया है। इस बैन की वजह से खिलाड़ी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
मंगलवार को हिंसा को बढ़ता देख श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश में 10 दिनों के आपातकाल का ऐलान कर दिया था। बुधवार को कैबिनेट प्रवक्ता रजितता सिर्नेस्ते ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने मुस्लिमों पर हमले करने के लिए फेसबुक पर भेजे गए संदेशों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाना जरूरी समझा। भारतीय टीम के एक मेंबर ने कहा, "सोशल मीडिया बैन होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, व्हाट्सएप्प पर मैसेज आते हैं लेकिन वह उन्हें पढ़ नहीं पा रहे हैं"।
सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बारे में बताते हुए श्रीलंका के दूरसंचार मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा, "सोशल मीडिया पर बैन लगाने से भड़काऊ मैसेज के जरिए हिंसा बढ़ने का खतरा कम रहेगा। कुछ दिन लोगों को अपने फोन को भूलकर एक दूसरी तरह की लाइफ जीने की कोशिश करनी चाहिए।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
