Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली डेयरडेविल्स के इस खिलाड़ी को मिली जर्सी नंबर-1 की दिल छूने वाली कहानी

काठमांडू। आईपीएल में खेलने जा रहे पहले नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को टीम की जर्सी सौंप दी। नेपाल स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य सचिव केशव बिस्ता ने संदीप लामिछाने को जर्सी नंबर '1' सौंपी है। मतलब संदीप दिल्ली की तरफ से आईपीएल में 1 नंबर की जर्सी पहनकर खेलेंगे। संदीप लामिछाने की इस जर्सी नंबर 1 के पीछ एक बेहद अनोखा कारण है। जर्सी नंबर एक मिलने के बाद इस नंबर को लेकर खुद संदीप लामिछाने ने कहा कि, "मैं अपने सीनियर से 25 नंबर की जर्सी नहीं ले सकता। जैसा कि मेरे मृतक भतीजे का जन्मदिन 1 जनवरी को होता है इसलिए मैंने इस नंबर को चुना है। और हमेशा नंबर वन बनना चाहता हूं जिसके लिए भी चुना जाऊं।"

संदीप लामिछाने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी के दौरान बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल में खेलने वाले संदीप नेपाल के पहले और एकमात्र खिलाड़ी होंगे। संदीप उस समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में चर्चा में आए जब उन्होंने 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

संदीप के चयन के बारे में मीडिया को स्पष्ट करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने कहा कि संदीप लामिछाने प्रतिभाशाली हैं, और टीम के लिए बेहद खास काम कर सकते हैं। जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफाइर खेलकर नेपाल लौटे संदीप अब आईपीएल में अपनी नयी पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वह पहली बार आईपीएल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि संदीप गौतम गंभीर की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलेंगे।

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 16:03 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+