Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युजवेंद्र चहल को घड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं कप्तान विराट कोहली, वजह है दिलचस्प

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली युवजवेंद्र चहल को घड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं। दरअसल इसके पीछे एक खास वजह है और खुद कोहली ने वो वजह बताई है कि क्यों वे चहल को घड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद कोहली को श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय टी 20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जिसके बाद से कोहली अपने पर्सनल और बिजनेस से जुड़े काम निपटा रहे हैं।

एक घड़ी ब्रांड के शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई पहुंचे कोहली ने कहा कि वे चहल को घड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं क्योंकि वे काफी लेट आते हैं। आपको बता दें कि चहल कोहली की कप्तानी वाली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हैं और उन्हें चहल की हर आदत पता है।

कोहली ने युजवेंद्र चहल पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर उन्हें चहल को कुछ गिफ्ट करना हो तो वह घड़ी गिफ्ट में देंगे ताकि वह समय के पाबंद हो जाएं। कोहली ने कहा कि वह युजवेंद्र को रबर वाली घड़ी गिफ्ट करेंगे ताकि वह चहल के हाथ में फिट आ सके। बता दें कि युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के दुबले-पतले खिलाड़ी हैं। जिसको लेकर साथी खिलाड़ी उनसे काफी हसी मजाक भी करते रहते हैं।

इसके अलावा कोहली ने काम के बोझ को लेकर भी कई बाते कहीं। कोहली ने कहा, 'शारीरिक रूप से कुछ हल्की फुल्की चोट हैं, मैं इनसे उबर रहा हूं। वर्कलोड ने थोड़ा असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब मुझे ज्यादा सतर्क होना होगा कि मैं अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ कैसे आगे बढ़ूं।'

विराट ने आगे कहा, 'ब्रेक उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर रहा है, जिसकी शुरुआत आईपीएल से होगी। आगे बढ़ने के लिए इस तरह का वक्त काफी अहम है। मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं। मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं खल रही है, क्योंकि मेरे शरीर को वाकई इसकी जरूरत थी। हालांकि, मैं मैचों पर नजर लगाए हूं, लेकिन इस वक्त ऐसा नहीं लग रहा है कि मुझे मैदान पर होना चाहिए था। इस वक्त मैंने अपने शरीर की जरूरत को महसूस करना शुरू कर दिया है।'

Story first published: Thursday, March 15, 2018, 13:56 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+