Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: सीजन 11 का आगाज 7 अप्रैल से, पहला मैच Mumbai Indians v Chennai Super Kings

IPL 2018 COMPLETE schedule, Match Time, IPL 2018 FULL FIXTURE | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 का रोमांच अप्रैल में एक बार फिर शुरू होने वाला है। करीब दो माह तक चलने वाले आईपीएल सीजन 11 का पहला मैच 7 अप्रैल को पिछली बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस रोमांचक सीजन का फाइनल 27 मई को मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस सीजन में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उतर रही है।

चेन्नई और जयपुर में प्रशंसक अपने-अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम व एमए चिदंबरम स्टेडियम का लुत्फ उठा पाएंगे। आईपीएल सीजन 2018 के 12 मैच शाम 4 बजे खेले जाएंगे, वहीं 48 मैचों का आयोजन रात 8 बजे से शुरू होगा।

इस बार किंग्स इलेवन पंजाब इंदौर में तीन मैच खेलेंगी, वहीं अपने होम ग्राउंड में चार मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस सीजन का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 22 मई को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर और दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच क्रमश: 23 और 25 मई को खेले जाएंगे।

इसी सीजन में कुल 8 टीमें हिस्से लेंगी, जिसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल है।

Story first published: Thursday, February 15, 2018, 8:26 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+