Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ललित मोदी के नाम पर रजिस्टर है बीसीसीआई की वेबसाइट, इसलिए हुई थी ऑफलाइन

नई दिल्ली। भारती क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन का रिन्यू हो गया है और ये पहले की ही तरह कार्य कर रही है। लेकिन इससे पहले ये वेबसाइट 18 घंटे तक ऑफलाइन रही थी। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.bcci.tv के डोमेन नवीनीकरण का भुगतान नहीं किया था।

लेकिन क्या आपको पता है कि बीसीसीआई की वेबसाइट बीसीसीआई के नाम पर रजिस्टर नहीं है बल्कि एक ऐसे शख्स के नाम पर रजिस्टर है जिसे खुद बीसीसीआई ने बैन कर रखा है। जी हां, दरअसल इस डोमेन को आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खरीदा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वेबसाइट का डोमेन साल 2006 में ललित मोदी ने अपने नाम से बुक कराया था। जिसकी वैलिडिटी फरवरी 2018 तक थी और इस डोमेन को रिन्यू कराने का वक्त 3 फरवरी था। बीसीसीआई के अधिकारियों को भारत में ललित मोदी के स्टाफ से संपर्क करना था, लेकिन ललित मोदी के अधिवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई की वेबसाइट का मालिकाना हक अभी भी ललित मोदी के पास है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ललित मोदी को आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में साल 2010 से बैन रखा है और वो लंदन में रहते हैं।

बीसीसीआई द्वारा उन्हें बैन करने के बाद इसे अब तक बदला नहीं गया है। बीसीसीआई ने वेबसाइट पर मालिकाना हक लेने के लिए मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।

बता दें कि बीसीसीआई वेबसाइट विभिन्न आयु वर्गों के स्कोर बोर्ड का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके अलावा इसमें बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी दिए जाते हैं। बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है।

Story first published: Tuesday, February 6, 2018, 11:29 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+