Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिस खिलाड़ी के 'भरोसे' बैठी है केकेआर वो हो सकता है आईपीएल से बाहर! वजह चौंकाने वाली

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार आईपीएल की नीलामी से पहले केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ये दोनों खिलाड़ी भारत के नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के हैं। जी हां, एक आंद्रे रसल और दूसरे सुनील नरेन। जहां एक तरफ आंद्रे रसल पीएसएल में चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं तो वहीं विस्फोटक बल्लेबाज बन चुके गेंदबाज सुनील नरेन भी बाहर हो सकते हैं।

आईपीएल 2018 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये किसी बुरी खबर से कम नहीं है। केकेआर के स्पिन गेंदबाज और पिछले सीजन में बतौर ओपनर कू भूमिका निभा चुके सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर एक बार फिर सवाल उठा है। सुनील नरेन पर ये सवाल पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान उठाया गया।

गौरतलब है कि सुनील नरेन को आईपीएल के 11वें सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब अगर आईसीसी सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध पाता है तो उन पर एक बार फिर से बैन लग सकता है। ऐसे में केकेआर के लिए ये बड़ा झटका होगा। आपको बता दें कि 2014 में हुए चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे थे और उनके फाइनल में खेलने पर बैन भी लगा दिया गया था।

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि नरेन के बॉलिंग एक्शन पर लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच मैच में सवाल उठा है। स्टेटमेंट में कहा गया कि सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन की जानकारी को क्रिकेट वेस्ट इंडीज को भेज दिया गया है और वेस्ट इंडीज बोर्ड अपने प्रोसेस की हिसाब से एक्शन लेगा।

गौरतलब है कि सुनील नरेन गेंदबाजी के अलावा अपनी टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अच्छी शुरुआत दिलाने में महारत रखते हैं। आईपीएल के पिछले संस्करण में सुनील ने गंभीर के साथ कई बार मैच जिताऊ ओपनिंग पारी खेली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए केकेआर ने उन्हें सबसे पहले रिटेन किया।

Story first published: Friday, March 16, 2018, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+