Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय सीरीजः बेकार गई मंधाना की पारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फिर हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला टी-20 मैच मुंबई खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक बार फिर भारतीय टीम पार नहीं पा सकी और उसे 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 153 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से ए.गार्डनर और ई.ए पेरी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि डी.एम किमिंस ने एक विकेट अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट शेष रहते 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक स्कोर जड़ा। उन्होंने 41 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके अला अनुजा पाटिल ने टीम के लिए तेजी से 35 रन जोड़े। मिताली राज ने 18 रन व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 रन ही बना सकीं। गौरतलब है कि इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड की टीम भी खेल रही है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी (32 गेंदों में 45 रन), एश्ली गार्डनर (8 गेंदों में 15 रन) एलिसा विलानी (33 गेंदों में 39 रन) रन बनाए जबकि मेग लेनिंग (25 गेंदों में 35 रन*) और रीकेल हेन्स (9 गेंदों में 12 रन*) बनाकर नाबा रहीं। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी ने 3 और पूनम यादव ने एक विकेट झटका।

Story first published: Thursday, March 22, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+