Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018 में होगा DRS का इस्तेमाल, BCCI ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन का आगाज होने ही वाला है। सीजन के शुरुआत से ठीक पहले अहम घोषणा हुई है। इस बार आईपीएल 2018 के मैचों में पहली बार DRS रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल होगा। आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी और कहा कि पहली बार आईपीएल मैचों में डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानि डीआरएस का इस्तेमाल किया जाएगा।

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार डीआरएस का इस्तेमाल होगा। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग में इस रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। इस रिव्यू सिस्टम में तकनीकी फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने इसके लिए हामी भर दी है। बीसीसीआई ने साल 2016 में भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों में डीआरएस के इस्तेमाल के लिए हामी भरी थी।

गौरतलब है कि बीसीसीआई आईपीएल से पहले डीआरएस सिस्टम का तकनीक परीक्षण करेगी ताकि कोई संदेह न रहे। 7 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल का पहला मैच मुंबई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, March 21, 2018, 20:02 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+