फायदे के लिए किसी ने कर लिया सानिया मिर्जा का इस्तेमाल तो बोलीं- नफरत करती हूं ऐसे लोगों से
मुंबई। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। सानिया ने उन लोगों पर अपनी भड़ास निकाली है जो अपने मतलब के लिए दूसरों का प्रयोग करते हैं। सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया है कि '' मुझे झूठ बोलने वालों से ज्यादा उन लोगों ने नफरत है, जो बाकी लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं।'' मंगलवार को ट्वीट करते हुए सानिया ने लिखा कि ''मैं सिर्फ उन्हीं लोगों को नापसंद करती हूं, जो मौकापरस्त होते हैं। जो अपने फायदे के लिए हमेशा आपका इस्तेमाल करना चाहते हों। मुझे झूठ बोलने वालों से भी अधिक इन्हीं तरह के लोगों से नफरत है। दुर्भाग्य है कि इन दोनों ही तरह के लोगों का मुझे सामना करना पड़ता है।'' हालांकि यह साफ नहीं हो सकता है कि सानिया का यह गुस्सा किसपर है।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया, सानिया का किया समर्थन
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और सानिया की बात का समर्थन किया। कहा कि यह बिल्कुल सच बात है। विजय शर्मा ने लिखा, "मुझे लगता है कि आज के दौर में हर कोई एक जैसा नहीं है। लेकिन अधिकतर लोग उसी प्रकार (अपने मतलब के लिए दूसरों का इस्तेमाल करने वाले) के हैं।" इमान फातिमा बोलीं, "और यह आज कल की सच्चाई है।" बता दें कि इससे पहले, सानिया एक टीवी कर्मशियल में नजर आई थीं। पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक भी उस विज्ञापन में उनके साथ थे। सानिया की छवि इस विज्ञापन में कथित तौर पर थोड़ी हल्की दिखाई गई थी, जिस पर भारतीय फैंस को झटका लगा था।
क्या दिखाया गया था विज्ञापन में
विज्ञापन में एक पार्टी के लिए शोएब सानिया को एप्रिन देते हुए उन्हें अपने दोस्तों के लिए खाना बनाने को कहते हैं। सानिया ऐसा करती हैं और बाद में उन्हीं बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती भी नजर आती हैं। इस पूरे ऐड में शोएब को तो स्टार क्रिकेटर की तरह दिखाया गया है, लेकिन सानिया इतनी बड़ी टेनिस स्टार हैं, इसकी झलक कहीं नहीं मिलती। दरअसल, इस ऐड को पाकिस्तान में चल रही क्रिकेट लीग से जो़ड़कर रिलीज किया गया है क्योंकि शोएब PSL के स्टार खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
