Video: IPL 2018 का थीम सॉन्ग जारी, धमाकेदार म्युजिक सुन उछल पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के लिए थीम सॉन्ग जारी हो गया है। सोमवार को जारी ये वीडियो थीम सॉन्ग 'बेस्ट बनाम बेस्ट' पर आधारित है। इस थीम सॉन्ग को फिल्म नया दौर के मशहूर गाने 'ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का' के तर्ज पर बनाया गया है। यह ऐंथम 'ये खेल है शेर जवानों का' लाइन से शुरू होता है।
इस थीम सॉन्ग को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें हिंदी, तमिल, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू शामिल है। गाने को पांचों भाषाओं में सिद्धार्थ बसुर ने गाया है। टीवी, रेडियो और डिजिटल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मालूम हो कि आईपीएल का पहला मुकाबला 7 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल थीम सॉन्ग हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर लीग में से एक है।
बता दें कि इस ऐंथम को बीसीसीआई और स्टार इंडिया ने मिलकर बनाया है। गाने का नाम 'बेस्ट बनाम बेस्ट' रखा गया है। बताने की कोशिश हुई है कि इस टूर्नमेंट में बेस्ट टीमें ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। सॉन्ग का म्युजिक इतना जबरदस्त है कि सुनकर आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। ये ठीक उसी तरह है जिस तरह आईपीएल की फेसम ट्यून लोगों के दिलों पर आज तक राज कर रही है। बता दें कि गाने को बनाने में साउथ अफ्रीका के फिल्म मेकर डैन मेस, म्यूजिक डायरेक्टर राजीव भल्ला ने साथ दिया है।
देखें ये धमाकेदार वीडियो सॉन्ग-
Iss IPL ka yaaron kya kehna! ❤️#VIVOIPL with - @ChennaiIPL @DelhiDaredevils @lionsdenkxip @KKRiders @mipaltan @rajasthanroyals @RCBTweets @SunRisers pic.twitter.com/FeOmCMd1v0
— IndianPremierLeague (@IPL) March 12, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
