दूसरे हनीमून पर जा सकते हैं विराट, यहां से मिला है खास निमंत्रण
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। दरअशल श्रीलंका में जारी निदहास ट्रॉफी से विराट कोहली समेत कई बड़े क्रिकेटर्स को आराम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद कोहली अपने नए मुंबई वाले घर में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि कोहली दोबारा हनीमून पर जा सकते हैं।

जल्द ही वापस आ गईं थीं अनुष्का
दरअसल पिछले साल के आखिर में इटली में शादी करने के बाद कोहली को अपनी पत्नी के साथ कम समय बिताने को मिला था। क्योंकि शादी के तुरंत बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होना पड़ा था। जहां अनुष्का उनके साथ तो गईं थी लेकिन वे अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन और बाकी के कामों के लिए जल्द ही वापस आ गईं थी।

कोहली को पत्नी सहित आने का न्यौता मिला
लेकिन अब खबरें हैं कि कोहली आराम से दूसरे हनीमून पर जाने वाले हैं और ये देश भारत का पड़ोसी देश हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं श्रीलंका की। वैसे तो टीम इंडिया अभी श्रीलंका में ही निदहास ट्रॉफी खेल रही है लेकिन कोहली को वहां से अपनी पत्नी सहित आने का न्यौता मिला है।

श्रीलंका के खेल मंत्री ने दिया है कोहली को न्यौता
दरअसल श्रीलंका के खेल मंत्री दयासीरी जयसेकरा ने कोहली को अपनी पत्नी के साथ श्रीलंका में हनीमून के लिए आने का न्यौता भेजा है। उनका कहना है ‘मैं कोहली को यहां खेलने के लिए नहीं बुला रहा हूं। श्रीलंका बहुत खूबसूरत देश है यहीं घुमने के लिए काफी जगह हैं। मैं चाहता हूं कि कोहली मेरे मेहमान के तौर पर अपनी पत्नी के साथ यहां आएं।' हालांकि इस पर कोहली ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अब सीधे आईपीएल खेलेंगे कोहली
समय की बात करें तो कोहली के पास अभी काफी समय है। क्योंकि अब वे सीधे आईपीएल खेलेंगे। और उनकी टीम का पहला मैच 8 अप्रैल को है। ऐसे में कोहली श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
