For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल 2018: जीत के लिए 2015 के अपने सफर पर नजर डालेगी चेन्नइयन एफसी

नई दिल्ली। चेन्नइयन एफसी अपने अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है और एसे में जबकि यहां के नेहरू स्टेडियम में शनिवार को उसका सामना हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले मैच में मुम्बई सिटी एफसी से होना है, कोच जान ग्रेगोरी बस यही चाहेंगे कि उनकी टीम किसी भी हाल में तीन अंक हासिल कर ले।

बीते साल बेंगलुरू एफसी को हराकर खिताब जीतने वाली चेन्नइयन एफसी ने अब तक लीग के पांचवें सीजन मे पांच मैच खेले हैं लेकिन वह अपनी मौजूदा चैम्पियन वाले रुतबे के साथ न्याय नहीं कर सकी है। अब इस टीम को न सिर्फ काफी कुछ साबित करना है बल्कि इस अपने अभियान को जारी भी रखना है और इसके लिए जीतना बेहद जरूरी है।

सहायक कोच सबीर पाशा अभी टीम की देखरेख कर रहे हैं क्योंकि ग्रेगोरी बीमार हैं। पाशा ने अपनी टीम के आलोचकों को चेता दिया है कि उसे खिताब की दौड़ से बाहर न मानें। इसके लिए पासा ने 2015 में टीम के सफर का हवाला दिया, जब मरीना मचान्स नाम से मशहूर इस टीम ने मार्को मातेराजी की देखरेख में तालिका में सबसे नीचे से उठते हुए प्लेआफ तक का सफर तय किया था।

पाशा ने कहा,-हम बीते सीजन की उपलब्धियों को दोहराना चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से एेसा हो नहीं पा रहा है। 2015 में मार्को के साथ खेलते हुए हम तालिका में सबसे नीचे थे लेकिन हमने अपने लिए सबकुछ बदल दिया और खिताब जीता। हम चैम्पियन हैं और इस कारण आप हमें पूरी तरह चुका हुआ नहीं कह सकते। हमें उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे।-

नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ अंतिम घरेलू मैच में चेन्नइयन एफसी को 1-3 से हार मिली थी। एक समय यह टीम आगे थी। यह सब सिर्फ खराब डिफेंडिंग के कारण नहीं हो रहा है बल्कि अग्रिम पंक्ति का खराब फार्म भी इसके लिए जिम्मेदार है। चेन्नइयन एफसी ने हर मैच में मौके बनाए हैं लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी है।

पाशा ने कहा,-हर कोई नतीजा देखता है। मुम्बई सिटी भी हमारी तरह हैं। गोवा के खिलाफ अंतिम मैच में इस को बुरी हार मिली थी। फिर दिल्टी के खिलाफ यह टीम अच्छा खेली। हमने भी एटीके के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था। हमने काफी मौके बनाए थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए थे।-

बीते चार सीजन से चेन्नइयन एफसी के लिए लगातार अच्छा खेल रहे जेजे लालपेखलुवा अपने श्रेष्ठ फार्म में नजर नहीं आ रहे हैं जबकि कार्लोस सालोम भी अब तक लय में नहीं आए हैं।

चेन्नइयन एफसी को अागे तक का सफर तय करने के लिए हर हाल में शनिवार को तीन अंक हासिल करने होंगे नहीं तो उसके तथा अंतिम-4 स्थान के बीच का फासला काफी अधिक बढ़ जाएगा।

इस बीच, गोवा के हाथों 0-5 से हारने के बाद मुम्बई की टीम ने लय में लौटते हुए दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराया था। कोच जार्ज कोस्टा हालांकि अपनी टीम से इससे भी अधिक निरंतरता की उम्मीद कर रहे हैं।

कोस्टा ने कहा-गोवा के खिलाफ हम पहले हाफ में अच्छा खेले थे। हमने गोल करने के छह से आठ मौके बनाए थे। मैं अंतिम 20-25 मिनट के खेल से नाखुश हूं लेकिन इसके बाद हमने सुधार किया और दिल्ली के खिलाफ अच्छा खेले। अब हमने निरंतरता दिखानी होगी और नतीजे हासिल करने होंगे। अभी कई टीमों के बीच एक या दो अंतर का फासला है। हमें अगले मैच में जीत के साथ खुद को इनसे अलग करना होगा।-

मुम्बई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अर्नाल्ड इसोको के अलावा रफाएल बास्तोस पर होगी। एेसे में जहां चेन्नई की टीम 2015 तथा 2017 के अपने सफर से प्रेरणा हासिल करना चाहगी वहीं मुम्बई की टीम अपने पिछले मैच के अच्छे प्रदर्शन के दम पर तीन अंक हासिल करते हुए तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 10:10 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+