चैम्पियंस लीग : वायंबा के 15 ओवर में 118 रन (लीड-3)
वायंबा की ओर से कौशल जनिथ परेरा 37 और कुशल लोकुराचारी सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले वायंबा की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में उसने दो विकेट गंवा दिए। माहेला जयवर्धने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शून्य पर और महेला उदावते ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए।
वायंबा का तीसरा विकेट जेहान मुबारक के रूप में नौवें ओवर में गिरा। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौके की मदद से नौ रन बनाए। जीवंत कुलातुंगे ने 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications