फीफा विश्वकप : फाइनल के दौरान शुष्क मौसम के आसार
जोहांसबर्ग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में रविवार को फाइनल मुकाबले के दौरान जोहांबर्ग में खेले जाने वाले फाइनल के दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
विश्व कप का फाइनल मैच वैश्विक समयानुसार रविवार रात स्पेन और हॉलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप के समापन समारोह के तहत कोलंबिया की मशहूर गायिका शकीरा का कार्यक्रम दो घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मैच के दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है लेकिन सूरज ढलते ही तापमान नीचे चला जाएगा।
फाइनल मैच के दौरान मौसम दोनों टीमों के खिलाड़ियों और दर्शकों के अनुकूल होगा। ब्राजील और उत्तर कोरिया के बीच लीग मैच के दौरान तापमान गिरकर शून्य के नजदीक चला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications