फीफा विश्व कप : पेले की जमात में शाबालाला
शाबालाला ने मैच के 55वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। वह उद्घाटन मैच में गोल करने के मामले में तीन बार विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली पेले, पश्चिम जर्मनी के पाल बेइथनर, इटली के एलसांड्रो एल्टोबोल्ली और जर्मनी के जुर्गेन क्लींसमैन की बराबरी में आ गए हैं।
फर्क बस इतना है कि पेले, बेइथनर, एल्टोबोल्ली और क्लींसमैन ने विश्व कप जीता है लेकिन शाबालाला का यह सपना पूरा होना बाकी है। शाबालाला को उम्मीद है कि उनका यह सपना भी पूरा होगा।
शाबालाला को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के 55वें मिनट में किए गए गोल ने उन्हें हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया है। वह अफ्रीकी महाद्वीप पर पहली बार आयोजित फीफा विश्व कप के पहले ही मैच में पहला गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर याद किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications