अगले हफ्ते अपनी मोम की प्रतिमा से 'मिलेंगे' तेंदुलकर
लंदन में तैयार तेंदुलकर की इस प्रतिमा को खास तौर पर भारत भेजा जा रहा है। बांद्रा के होटल ताज इन में इसका अनावरण किया जाना है। इस मौके पर तेंदुलकर भी वहां मौजूद रहेंगे।
तेंदुलकर की मोम प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि यह पहला मौका है जब मैडम तुसाद म्यूजियम द्वारा तैयार किसी प्रतिमा का अनावरण भारत के बाहर किया जा रहा है।
मोम की प्रतिमा में तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट की पोशाक में पिच पर बल्लेबाजी करते दिखाया गया है। मोम की प्रतिमा को पहनाने के लिए टेस्ट पोशाक तेंदुलकर ने ही मैडम तुसाद म्यूजियम को तोहफे के तौर पर दी है। इस प्रतिमा को तैयार करने में तीन महीने लगे हैं।
तेंदुलकर से पहले मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और ऐश्वर्य राय जैसी भारतीय हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications