VIDEO: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली। एक तरफ आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल 11 के प्लेऑफ को लेकर स्थिति अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ के लिए सेलेक्ट होंगी इसकी स्थिति अब साफ हो चुकी है। इस सीजन अगर विराट कोहली की टीम आरसीबी की बात करें तो उनकी टीम भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही हो लेकिन दर्शकों ने इस टीम को खासा पसंद किया और सपोर्ट भी किया। विराट सेना का हौसला बढ़ाने में अनुष्का शर्मा भी पीछे नहीं हटीं। अक्सर आरसीबी के मुकाबले में अनुष्का खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए दिखीं। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। विरुष्का की इस जोड़ी को लोग बहुत पसंद भी करते हैं। अभी हाल ही में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को लेकर कुछ और बातों का खुलासा किया। गौरतलब हो की अनुष्का और विराट दोनो ही इन दिनों अपने-अपने प्रोफेशन में खासा व्यस्थ हैं। अनुष्का की फिल्म परी रिलीज होने वाली है जिसके लिए वो खासा मेहनत कर रही हैं।
“... She (@AnushkaSharma) is ofcourse (the captain off field), she takes all the right decisions in life... She is totally my strength and she keeps me positive all the time and that's what you want with your life partner so I'm very grateful” - @imVkohli 💕♥️ #Virushka pic.twitter.com/ZtqIjiAwoB
— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) May 19, 2018
विराट ने कही ये बड़ी बातः एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया की अनुष्का उनकी जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया की भले ही मैदान में मैं कप्तान हूं लेकिन मैदान के बाहर अनुष्का ही उनकी कप्तान हैं। विराट ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा की वो हमारी ताकत हैं, अनुष्का हमें अक्सर सही निर्णय लेने में मदद करती हैं और हमेशा मेरी मजबूती बनती हैं। कोहली ने बताया की अनुष्का को खेल की बहुत अच्छी समझ है और वो खिलाड़ियों की मनोदशा को भी अच्छे से समझती हैं। विराट ने कहा वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं और मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
