पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने लिखा है कि पीसीबी से चैंपियंस ट्रॉफी का अधिकार छीनकर आईसीसी ने एक तरह से पाकिस्तान का अपमान किया है।
पत्र लिखता है, "आईसीसी का हालिया फैसला युक्तिसंगत नहीं है। इससे एक राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान का अपमान हुआ है। इससे साफ होता है कि आईसीसी पाकिस्तान के साथ अछूत जैसा व्यवहार करता है।"
पत्र ने लिखा है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ आईसीसी सौतेला व्यवहार कर रहा है।
उसने लिखा है, "आईसीसी को अपनी भूमिका का एहसास नहीं। वह विश्व क्रिकेट को नियंत्रित करने वाली संस्था है लेकिन इसके बावजूद उसने पाकिस्तान में क्रिकेट का सत्यानाश करने का काम किया है।"
"भारत में जब आतंकी हमला हुआ था तो आईसीसी ने कितनी तत्परता से वहां क्रिकेट शुरू करने की पहल की लेकिन पाकिस्तान को लेकर उसका नजरिया बिल्कुल नकारात्मक है।"
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।