काका के बाद अब पेरेज की नजर रोनाल्डो पर ठहरी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक काका से करार के बदले रिकार्ड 6.2 करोड़ पाउंड खर्च करने के बाद अब पेरेज ने रोनाल्डो को अपने साथ जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पेरेज ने इसके लिए 7.5 करोड़ पाउंड की रिकार्ड राशि सुरक्षित कर ली है। यह करार अगर मूर्त रूप लेता है तो इस सत्र का यह सबसे बड़ा करार होगा।
पेरेज मानते हैं कि रोनाल्डो के बदले 7.5 करोड़ डॉलर खर्च करना उनके क्लब के लिए किसी भी हाल में घाटे का सौदा साबित नहीं होगा क्योंकि रोनाल्डो इस रकम के हकदार हैं। पेरेज ने मंगलवार को इस सत्र का सबसे बड़ा करार करते हुए काका को अपनी टीम में शामिल किया।
काका ने हालांकि एक दिन पहले कहा था कि समर्थकों की इच्छा का सम्मान करते हुए वह नए सत्र में एसी मिलान के लिए ही खेलेंगे लेकिन बड़ी रकम के आगे मिलान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता छोटी साबित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications