समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने खबर दी है कि वुड्स को हाल ही में फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में एक सुनहरे बालों वाली महिला के साथ देखा गया, जिसकी सूरत काफी हद तक एलिन से मिलती है।
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "वुड्स को उस गोरी महिला को गोल्फ कोर्स कार्ट (गाड़ी) चलाना सिखाते देखा गया। दोनों काफी खुश थे। वह महिला वुड्स की पत्नी एलिन जैसी दिख रही थी।"
पत्र ने लिखा है कि वह महिला वुड्स के साथ काफी देर तक गोल्फ कोर्स में रही। वुड्स जब अभ्यास कर रहे थे, तब वह कार्ट में बैठी उनका इंतजार कर रही थीं। लोगों को उसे लेकर उत्सुकता थी क्योंकि वह काफी सुंदर और बहुत हद तक एलिन की तरह दिख रही थी।
लगभग 21 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद एलिन ने वुड्स को तलाक देने का फैसला कर लिया है। दोनों फिलहाल अकेले रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।