नानी कंधे में चोट के कारण शुक्रवार से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप-2010 में टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। महासंघ ने मंगलवार को ही साफ कर दिया था कि नानी विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे।
नानी को शुक्रवार को लिस्बन में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। यह अजीब संयोग है कि पूरे सत्र में फिट रहने के बाद वह विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से कुछ देर पहले चोटिल हो गए।
पुर्तगाल को ब्राजील, आइवरी कोस्ट और उत्तर कोरिया के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच होना है। इसके मैच नौ शहरों के 10 आयोजन स्थलों पर खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।