बांग्लादेश ने जिंबाब्वे से हिसाब बराबर किया
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए बांग्लादेश ने मशरफे मुर्तजा, नजमुल हुसैन और रुबेल हुसैन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत जिंबाब्वे को 50 ओवरों में 9 विकेट पर 160 रनों पर सीमित कर दिया।
जिंबाब्वे की ओर से सी. विलियम्स ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जबकि प्रास्पर उत्सेया ने 38 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
नजमुल ने 28 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि रुबेल और मुर्तजा ने दो-दो विकेट लिए। विलियम्स सहित जिंबाब्वे के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
जवाब में बांग्लादेश ने 'मैन ऑफ द मैच' रकीबुल हसन (नाबाद 52) की बेहतरीन पारी की बदौलत 44.5 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रकीबुल ने 89 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
इसके अलावा मेहराब हुसैन जूनियर ने 85 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाए जबकि तमीम इकबाल ने 21 और सकीबुल हसन ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद अशरफुल पांच रन ही बना सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications