ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : भारत की खराब शुरुआत, 4 विकेट गंवाए (लीड-2)
भारतीय टीम ने 10 ओवरों के खेल में 42 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पूनम राउत (5), अंजुम चोपड़ा (15), रीमा मल्होत्रा (4) और हरमनप्रीत कौर (0) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक मिताली राज 16 रन बनाकर खेल रही थीं जबकि अमिता शर्मा ने खाता नहीं खोला है।
इससे पहले, कप्तान एमी वॉटकिंस की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 146 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
वाटकिंस ने नाबाद 89 रन बनाए। वाटकिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 गेंदों का सामना कर 10 चौके और दो छक्के जड़े। वाटकिंस के अलावा सोफी डिवाइन ने भी नाबाद 14 रन बनाए। डिवाइन ने आठ गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया। इसके अलावा सूजी बेट्स और ऐमी सैटरवेट ने 10-10 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से अमिता ने दो विकेट लिए जबकि रूमेली धर और प्रियंका रॉय ने एक-एक सफलता हासिल की। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने 10 अतिरिक्त रन खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications