अधूरा स्टेडियम स्वीकार नहीं करेगी आयोजन समिति : कलमाडी
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने शनिवार को कहा कि आयोजन समिति रविवार से आयोजन स्थलों को अपने अधिकार में लेना शुरू करेगी और किसी भी अधूरे स्टेडियम को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कलमाडी ने कहा कि 3-14 अक्टूबर के खेलों के लिए पंडालों के निर्माण में देरी के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
कलमाडी ने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि अधोसंरचना और निर्माण परियोजनाओं से आयोजन समिति का कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकारी एजेंसियों और पंडाल मालिकों का मामला है। और विलंब के लिए तथा कमियों के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदार ठहराना बेहद गलत होगा। हम रविवार से पंडालों का अधिग्रहण करना शुरू कर देंगे और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपूर्ण स्टेडियम को स्वीकार नहीं करेंगे।"
कलमाडी ने कहा कि आयोजन समिति की जिम्मेदारी खेलों का प्रबंधन करना है और समिति किसी भी स्टेडियम के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया में शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications