आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स की सधी हुई शुरूआत (लीड-4)
किंग्स इलेवन के सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 34 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक करण गोयल 19 और साइमन कैटिज बगैर खाता खोले क्रीज पर डटे थे।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से डेर मर्व ओर जैक्स कालिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज किंग्स इलेवन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका।
मात्र 27 रन के कुल योग पर तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर (2) और राजेश बिश्नोई (18) का विकेट गंवाने वाली इस टीम को तीसरा झटका 38 रन के कुल योग पर लगा। तीसरे बल्लेबाज के तौर पर एस.पी. गोस्वामी 10 रन बनाकर आउट हुए।
राइडर का विकेट दो रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया। उनका विकेट इरफान पठान के खाते में गया। बिश्नोई ने 14 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से तेजी से रन बनाए। उनका विकेट 27 रन के कुल योग पर गिरा था। कालिस ने 27 रन बनाए थे कि युवराज सिंह ने उनके डंडे बिखरेकर उन्हें पेवेलियन की राह दिखाई। उनके स्थान पर आए रॉबिन उथप्पा ने जरूर थोड़ी देर तक किंग्स इलेवन की धारदार गेंदबाजी का प्रतिकार किया। लेकिन वे भी 19 रनों के निजी स्कोर पर युवराज की गेंद पर साइमन कैटिज के हाथों पकड़े गए। उनके आउट होने पर मार्क बाउचर भी 2 रनों की योग पर युवराज की गेंद पर ही पगबाधा करार दिये गए। उनकी जगह लेने आए विराट कोहली को 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पठान ने चावला के हाथों झेलवाकर पेवेलियन की राह दिखाई।
रॉयल चैलेंजर्स के नवनियुक्त कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन नहीं खेल रहे हैं। छह मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद पीटरसन अपनी राष्ट्रीय टीम को सेवाएं देने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर कुंबले को कप्तान बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications